[Hindi] पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना

December 13, 2016 9:35 AM|

UP Fog_The Indian Express 600बीते एक पखवाड़े से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव जारी है। जिसके चलते पूर्वीउत्तर प्रदेशऔर बिहार होकर पश्चिमी भागों जैसेपंजाब,हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान,गुजरातऔरमहाराष्ट्रजाने वाली सारी रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। आज मीडिया में उत्तर रेलवे के हवाले से जो खबरें प्रकाशित/प्रसारित हुई हैं उनके अनुसार इस्लामपुर से दिल्ली आने वाली मगध एक्सप्रेस 48 घंटे लेट है। भूवनेश्वर-नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन 38 घंटे जबकि भूवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से चल रही हैं।

पटना, रांची,वाराणसी,इलाहाबादऔरलखनऊमें कोहरे के चलते हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। लेकिन सबसे बुरा असर रेलगाड़ियों की आवाजही पर पड़ा है जिससे हजारों यात्री कई-कई घंटों तक ट्रेनों में ही बैठने को मजबूर हैं। यानि कोहरे ने भारत के रेल मार्ग पर ऐसा ब्रेक लगाया है जिससे हर रेल यात्री परेशान है।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसारबिहारऔर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा बना हुआ है। कोहरे के चलते दिन में भी धूप का कम असर देखा जा रहा है जिससे इन राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और कुछ स्थानों पर दिन में भी शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

हालांकि आने वाले समय में मौसम में बदलाव की संभावना है। इस बदलाव की वजह हैं उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ। इस समय उत्तर भारत के मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से मध्यम शुष्क हवाएँ चल रही हैं जो अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुँचेंगी जिससे कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी। कोहरा घटने से दिन में धूप अधिक समय तक रहेगी जिससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी और दिन में बनी सर्दी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों तथा बिहार में बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह के समय कई जगहों पर हल्के से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अगले 2 दिनों के पश्चात कोहरे में और कमी देखने को मिलेगी।

Image credit : Indianexpress.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image