[Hindi] मॉनसून की वापसी के कितने दिन बाद बनने लगते हैं 'चक्रवात'?

September 29, 2020 2:43 PM | Skymet Weather Team

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की शुरुआत की तिथि अब बदलकर 17 सितंबर कर दी गई है। वर्ष 2019 से पहले मॉनसून की वापसी की सामान्य तारीख 1 सितंबर थी। यह अलग बात है कि बीते कई वर्षों से मॉनसून की वापसी प्रायः 15 सितंबर के बाद होती रही है। 

मॉनसून अपनी वापसी में बहुत ही अनियमित पैटर्न और गति के हिसाब से चलता है। कई बार वापसी के समय पर मॉनसून छोटे सेग्मेंट्स को कवर करता है जबकि कई बार ऐसा भी होता है जब कुछ ही दिनों ।

मॉनसून के विदाई की प्रक्रिया तब शुरू हो जाती है जब लगातार पांच दिनों तक बारिश नहीं होती है, उमस का स्तर गिरता है, तापमान बढ़ता है और बादल कम हो जाते हैं।

मॉनसून के बाद चक्रवात सीज़न होता है शुरू

आमतौर पर मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भारत के दोनों ओर समुद्री क्षेत्रों यानि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात उठने की संभावना बन जाती है। लेकिन तूफान बनने की संभावना अरब सागर की तुलना में बंगाल की खाड़ी में अधिक होती है। बंगाल की खाड़ी में दो कारणों से समुद्री तूफान उठते हैं, एक अंडमान सागर के आसपास समुद्र की सतह के अनुकूल तापमान के स्तर तक पहुंचाना और दूसरा दक्षिण पूर्व एशिया की तरफ से आने वाले टाइफून का बचा हुआ प्रभाव, जो बंगाल की खाड़ी में आकार फिर से तूफान की क्षमता में आ जाते हैं। 

बंगाल की खाड़ी में उठने वाले तूफानों की समुद्री यात्रा काफी लंबी होती है। जबकि, अरब सागर में आने वाले तूफान को छोटा सफर तय करने के बाद ही  तटों का साथ मिल जाता है। 

बंगाल की खड़ी में बनने वाले तूफान का ट्रैक रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि अक्टूबर की शुरुआत में तूफान आमतौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर जाते हैं। अक्टूबर के अंत में, वह ओडिशा के दक्षिणी तट और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश को प्रभावित करते हैं। जबकि दिसंबर में आने वाले तूफान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तमिलनाडु के भागों को प्रभावित करते हैं। 

2011 से 2018 के बीच मॉनसून की वापसी के बाद बने तूफानों की सूची :

2019 में रिकॉर्ड साइक्लोन विकसित हुए थे। मॉनसून से पहले भी और मॉनसून के बाद भी। मॉनसून के बाद बनने वाले तूफान का विवरण:

मॉनसून के वापसी के बाद तूफान कब आते हैं, इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं है। कुछ सालों में तो ऐसा भी हुआ है कि वापसी के एक महीने बाद चक्रवात नहीं बने जबकि कई बार मॉनसून की वापसी शुरू होने के एक महीने के भीतर ही तूफान विकसित हुए। 

सामान्यतः चक्रवात का मौसम (साइक्लोन सीज़न) अक्टूबर के महीने में शुरू हो जाता है। पोस्ट मॉनसून सीजन में अक्तूबर से लेकर नवंबर और दिसम्बर में भी तूफान बनते हैं लेकिन सबसे अधिक संभावना अक्तूबर में होती है।  

Image credit:  SkymetWeather

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

OTHER LATEST STORIES