[Hindi] छपरा, सिवान, डाल्टनगंज, गुमला में 21 को जबकि पटना, रांची में 22 मार्च को हल्की वर्षा संभव

March 20, 2018 6:10 PM|

Rain in Ranchi and Jamshedpurपूर्वी भारत के राज्यों बिहार और झारखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस मौसम में अगले 48 घंटों के दौरान कुछ तब्दीली देखने को मिलेगी। इस समय एक ट्रफ रेखा हरियाणा से पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत तक पहुंच रही है। इसके प्रभाव से आज शाम से ही पश्चिमी बिहार और पश्चिमी झारखंड के भागों में आंशिक तौर पर बादल दिखाई देंगे।

अनुमान है कि कल दोनों राज्यों के पश्चिमी जिलों विशेषकर छपरा, सिवान, आरा, सासाराम, औरंगाबाद, डाल्टनगंज, गुमला, सिमडेगा में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।गया,पटना, भागलपुर,रांचीऔर धनबाद सहित पूर्वी भागों में इस दौरान हल्के बादल दिखेंगे लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे बिहार और झारखंड के पश्चिम से पूर्वी भागों में पहुंचेगा जिससे पूर्वी हिस्सों में मौसम की सक्रियता बढ़ेगी। 22 मार्च को रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हज़ारीबाग, पटना, गया, भागलपुर में सहित मध्य और पूर्वी जिलों में 1-2 स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

यह प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां हैं। इस दौरान तेज़ आंधी चलने, बिजली कड़कने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच वर्षा होने की घटनाएँ होती हैं जिसे काल बैसाखी कहते हैं। लेकिन अगले 2 दिनों के दौरान संभावित यह मौसमी हलचल कालबैसाखी जैसी नहीं होगी। मौसम में इस बदलाव के चलते सामान्य से ऊपर चल रहे दोनों राज्यों के तापमान में गिरावट हो सकती है जिससे पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी से लोग राहत की सांस लेंगे।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image