[Hindi] पंजाब और हरियाणा में आज से शुरू होगी आंधी के साथ बारिश, 14 मई तक जारी रहने की उम्मीद

May 9, 2019 2:01 PM | Skymet Weather Team

उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे आस-पास के क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रीय है। अगले 24 घंटों में, यह चक्रवाती क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे हरियाणा और पंजाब के भागों की ओर बढ़ने की संभावना है।

इन मौसमी गतिविधियां को देखते हुए, स्काइमेट का अनुमान है कि आज पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read In English - DUST STORM AND RAIN TO AFFECT PUNJAB AND HARYANA STARTING TODAY

जिसके बाद 10 मई तक, इन मौसम गतिविधियों की तीव्रता में मामूली वृद्धि होगी। जिसके बाद इन दोनों राज्यों के कुछ और इलाके में भी बारिश और धूलभरी आंधी की गतिविधियां देखी जाएंगी। इसके अलावा 11 मई तक धूलभरी आंधी और बारिश के रूप में प्री-मॉनसून गतिविधियां पंजाब और हरियाणा में दिखने की उम्मीद है।

चूंकि, मौसम प्रणाली बहुत मजबूत होगी, इसलिए पंजाब और हरियाणा पर उनका प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहेगा। 13 और 14 मई को तो इन दोनों राज्यों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी भाग इस प्री-मानसून मौसम के लंबे समय तक और व्यापक रूप से वर्षा के पहले अनुभव के लिए तैयार हैं। यह मौसमी गतिविधियां ज्यादातर देर दोपहर या शाम के समय में होने की संभावना है।

Image credit:The Economic Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES