[Hindi] मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जारी रहेगी बारिश

December 14, 2019 5:05 PM|

Rain in Madhya Pradesh

पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुटवर्षा हुई है। जबकि मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों से वर्षा की गतिविधियाँ देखने को मिल रही है।

इन बारिशों का कारण है एक ट्रफ रेखा जो उत्तर राजस्थान से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तक फैली हुई थी। साथ ही, महाराष्ट्र तट से दक्षिण बिहार सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वायु द्रव्यमान का मिश्रण हो रहा है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा में भी बारिश होने का अनुमान है।

इन क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों जेसे, पेंड्रा, मलंजखंड और पचमढ़ी पहाड़ियों में बारिश हो सकती है, इस दौरान, यह बारिश की गतिविधियां अगले 48 घंटों के दौरान क्षेत्र में बनी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश और आसपास के मध्य में दिन के तापमान में 3 से5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। महाराष्ट्र के तटीय भागों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

English Version:  Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Maharashtra to continue witnessing rains

तटीय दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है।

Image credit:  Firstpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image