[Hindi] उत्तर प्रदेश में सप्ताहांत पर बारिश की उम्मीद, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

January 3, 2019 4:11 PM | Skymet Weather Team

उत्तर प्रदेश में सर्दियों का मौसम को मुख्य रूप से शुष्क रेहता है। वर्तमान में भीउत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क और ठंडे मौसम की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकिदिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है। इसके अलावाराज्य के लिए अब तक सर्दियां मुख्य रूप से शुष्क रही हैं। मानसून के मौसम के बादपूरे राज्य में अक्टूबरनवंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान बारिश लगभग अनुपस्थित रही।

अब तकपिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण शीतलहर की स्थिति लगभग पूरे राज्य में समाप्त हो गई है। इससे पहले बरेलीमुरादाबादगोरखपुरलखनऊकानपुर जैसे कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम था।

स्क्यमेट वैदर के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही 4 और 5 जनवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देगाजिसके प्रभाव से उत्तरी मैदानों पर एक हवाओं का चक्रवात परिचलन करेगा। इस प्रणाली के कारणउत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 और 6जनवरी को छिटपुट बारिश हो सकती हैसहारनपुरबिजनौरमुरादाबादरामपुरबरेलीपीलीभीतलखीमपुर और बहराइच जैसे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये बारिश उत्तर प्रदेश की तराई इलाकों तक सीमित रहेगी। हालांकि, दक्षिणी जिले में एक दो स्थानों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 5 से 7 जनवरी के बीचदक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर की सीमा के पास पहुँच जाएंगे।

जनवरी के बाद, हवाओं की दिशा एक बार फिर रुख बदलेगी ओर बर्फीली चोटियों से आती ठंडी उत्तर पूर्वी हवाएँ न्यूनतम तापमान में गिरावट लाएँगी। राज्य के कुछ हिस्से एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। यही नहीं, राज्य के कई हिस्सों में, विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश में, घने कोहरे की उम्मीद कर सकते हैं।

 Image Credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES