[Hindi] दिल्ली और आसपास कुछ स्थानों पर बारिश के आसार, अगले हफ्ते से बढ़ेगी बारिश

July 10, 2016 3:14 PM|

Thundershower in Delhi Indiatoday 600दिल्लीऔर आसपास के भागों में रविवार की शाम के समय हल्की वर्षा होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय दिल्ली और आसपास के भागों में मॉनसून सक्रिय नहीं है लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी होने और वातावरण में मौजूद अधिक आर्द्रता के चलते स्थानीय स्तर पर मौसम में परिवर्तन आएगा, जिससे बादल बनेंगे और शहर के छिटपुट भागों में हल्की वर्षा हो सकती है। बारिश की गतिविधियां बहुत अधिक नहीं होंगी जिससे दिल्ली में बनी गर्मी और उमस से विशेष राहत नहीं मिलने वाली।

इस बीच मॉनसून की अक्षीय रेखा दिल्ली के दक्षिण से गुजर रही है और उत्तर मेंजम्मू-कश्मीरके पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँचने वाला है। लेकिन मॉनसूनी ट्रफ कोमध्य प्रदेशके पश्चिमी भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर में आने से रोक रहा है। हालांकि अच्छी बात यह है कि मध्य प्रदेश पर बने सिस्टम के कमजोर होते ही यह ट्रफ दिल्ली के करीब आ जाएगी।

इस संभावित बदलाव के चलते स्काइमेट का अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के शहरों में 13 और 14 जुलाई को अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। ज़ाहिर है अच्छी बारिश गर्मी और उमस से भी राहत दिलाएगी। इससे पहले दिल्ली और आसपास के भागों में मॉनसून के आने में थोड़ा विलंब हुआ और यह सामान्य समय से 2 से 3 दिन की देरी से पहुंचा। लेकिन मॉनसून ने आते ही दिल्ली को बौछारों से भिगोया जिससे भीषण गर्मी और उमस से तप रहे दिल्ली के लोगों को व्यापक रूप में राहत मिली।

दिल्ली में शुक्रवार को सफदरजंग मौसम केंद्र ने 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। जबकि इसके बाद शनिवार को शहर के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहा है। पालम, आयानगर, दिल्ली विश्वविद्यालय और नरेला जैसे सभी भागों में मौमस में शुष्क ही रहा।

Image credit: Indiatoday

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

author image