[Hindi] दिल्ली में आज सीजन की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

December 27, 2019 1:04 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार है। दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कम रहा है।

स्काइमेट विशेषज्ञों के अनुसार आज सुबह पालम में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि इस सीज़न का अब तक का सबसे कम तापमान है. एक दिन पहले भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था।

14 दिसंबर से शहर में भीषण ठंड की स्थिति बनी हुई है। स्काईमेट के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों  तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके करीबी इलाकों जैसे, हरियाणा, नोएडा, फरीदाबाद, ग़ाज़ियाबाद में ठंड की स्थिति यही बनी रहेगी तथा बर्फीली ठंडी हवाएँ इस क्षेत्र में जारी रहेंगी।

एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर  दिसंबर 30 को  दस्तक देगा जो सर्द मौसम की स्थिति को कम करेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर की शाम से दिल्ली-एनसीआर में तेज़ हवाएँ चलनी शुरू हो जाएगी।

English version :  At 4.2 degrees, Delhi shivers with coldest morning of season

दिल्ली-एनसीआर में 31 दिसंबर की रात से 2 जनवरी, 2020 तक हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Image credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

OTHER LATEST STORIES