[Hindi] अगले 24 घंटों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश के आसार

March 22, 2019 2:53 PM|

इस समय एक कोन्फ़्लुएन्स जोन विकसित हुआ है। जो कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ क्षेत्र तक देखा जा सकता है।इस मौसम प्रणाली के कारण विदर्भ और उससे सटे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती है।इसके बाद इन भागों में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।

विदर्भ, छत्तीसगढ़ और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश मध्य भारत का एकमात्र ऐसा क्षेत्र हैं, जहां पिछले 8-10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। क्योंकि, इन इलाकों में एक के बाद एक ट्रफ रेखा या कंफ्लुएंस जोन बन रहे हैं।

बात अगर महाराष्ट्र की करें तो इसमें विदर्भ एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां प्री-मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश हुई है। इसके अलावा मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के भागों में मार्च में बिलकुल भी बारिश नहीं दिखी है। इन इलाकों में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है।

Also Read In English :Vidarbha, Chhattisgarh to see rains for next 24 hours

अगर पूर्वानुमान के बारे में बात करें तो 24 घंटों के बाद, इन क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी के अनुमान हैं।

लेकिन अगले 24 घंटों के लिए, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में चल रहे दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। जबकि, 24 मार्च से इस क्षेत्र में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के शुरू होने के कारण एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

एक और कोन्फ़्लुएन्स जोन विकसित होने के कारण इस इलाकों में बारिश का दूसरा दौर भी देखा जा सकता है।इस सिस्टम के कारण यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image credit: The indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image