[Hindi] सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 17, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Apr 16, 2026, 2:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

देश के ऊपर कई मौसम सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके साथ ही बिहार के ऊपर एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली हुई है, जो उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश और असम से होकर गुजर रही है।

इसके अलावा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के ऊपर भी 0.9 किमी ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से लेकर कन्याकुमारी (कोमोरिन) क्षेत्र तक विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए गुजर रही है।

वहीं, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के पास पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मराठवाड़ा और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) की स्थिति देखी गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, आज 19 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 16 से 19 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच और उत्तराखंड में 17 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।

दक्षिण भारत में आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, रायलसीमा, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 2-3°C तक बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है