[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 12 अगस्त, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
देश के मौसम पर इस समय कई सक्रिय मौसमी सिस्टम प्रभाव डाल रहे हैं। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
मानसून ट्रफ समुद्र तल पर बीकानेर, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र, डाल्टनगंज और दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यह ट्रफ 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है।
Advertisement
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। ऊंचाई के साथ यह दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास इसी क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
Advertisement
दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, करीब 22° उत्तरी अक्षांश के आसपास मध्य और उससे सटे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच एक शियर जोन सक्रिय है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र-कच्छ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं।






