[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 01 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jun 30, 2026, 10:45 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इसके बाद के 2 से 3 दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

समुद्र तल पर मानसूनी ट्रफ पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है।

उत्तर-पूर्व असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ मध्य मध्य प्रदेश से उत्तर महाराष्ट्र होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक फैली हुई है।

महाराष्ट्र तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना चक्रवाती परिसंचरण उपरोक्त ट्रफ में विलीन हो गया है।

उत्तर ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

उत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश के आसपास 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

सौराष्ट्र पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी असम में मध्यम से भारी वर्षा हुई।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

दिल्ली, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक तथा उत्तर केरल में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तर केरल, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सिक्किम और असम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है