[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 17 अक्टूबर, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के निचले स्तरों पर बना हुआ है।
Advertisement
मौसम अपडेट: Weather Forecast: तेजी से बदल रहा मौसम! कश्मीर में पहली बर्फबारी, उत्तर भारत में बारिश और ओले।
Advertisement
एक चक्रवाती परिसंचरण आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर समुद्र तल से 0.9 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच बना हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई।
तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हुई।
पॉडकास्ट सुनें: Northeast Monsoon: एक तरफ El Niño, दूसरी तरफ IOD! दक्षिण भारत की बारिश का क्या बनेगा समीकरण? EP-102
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है।
तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है।
Advertisement
मौसम पूर्वानुमान वीडियो: Weather Update: देश के उत्तर और दक्षिण में बादल छाए, अब कहां होगी बारिश।
लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।















