[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 09 सितंबर, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Sep 8, 2026, 11:00 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है।

मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के केंद्र, डेहरी, बांकुड़ा और हल्दिया से होकर गुजर रही है तथा वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

दक्षिण गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य उत्तर प्रदेश के कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण तक एक ट्रफ 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है।

Advertisement

कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर 5.8 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

Advertisement

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसका अक्ष लगभग 75° पूर्व देशांतर के साथ 29° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 7.6 किमी की ऊंचाई पर है।

दक्षिण तेलंगाना से तमिलनाडु और रायलसीमा होते हुए मन्नार की खाड़ी तक करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ बनी हुई है।

पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पश्चिम असम और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम, झारखंड, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5°C हाफलोंग, असम में दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5°C वेल्लोर, तमिलनाडु में रहा।

जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। ओडिशा, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, केरल और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

Advertisement

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी और मौसम लगभग शुष्क रहने की संभावना है।

कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केरल के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी और अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क रहने की संभावना है।

बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है