[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 12 सितंबर, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Sep 10, 2026, 11:00 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक बनी हुई है। यह समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है।

मानसून ट्रफ समुद्र तल पर जम्मू, देहरादून, बरेली, डाल्टनगंज और दीघा से होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है।

Advertisement

एक अन्य ट्रफ रायलसीमा से तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक बनी है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

Advertisement

सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों पर लगभग 7.6 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 किमी तक तथा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसकी धुरी लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर 28° उत्तर के उत्तर में 72° पूर्व के आसपास बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

प्रमुख बारिश में गोपालपुर में 5 सेमी, भुवनेश्वर और पोर्ट ब्लेयर में 3-3 सेमी, जबकि बहराइच में 3 सेमी बारिश दर्ज हुई। बालासोर, पुरी, आजमगढ़, सतना और कुड्डालोर में 2-2 सेमी बारिश हुई।

देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.7°C तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट, तमिलनाडु में दर्ज हुआ। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C हाफलोंग, असम में रहा।

पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Advertisement

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

केरल और लक्षद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु तथा तटीय और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

केरल और लक्षद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु तथा कर्नाटक में भी छिटपुट बारिश संभव है।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है