[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह (7 से 13 नवंबर, 2020)

November 7, 2020 5:21 PM | Skymet Weather Team

आइये जानते हैं गुजरात में 7 से 13 नवंबर के बीच कैसा रहेगा मौसम।

गुजरात में आमतौर पर इस समय मौसम शुष्क ही रहता है। यहाँ तक कि मॉनसून सीज़न ख़त्म होने के बाद से ही बारिश की गतिविधियां कम हो जाती हैं। अक्टूबर-नवंबर में लगभग समूचे गुजरात में मौसम शुष्क रहता है। लेकिन इस बार अक्टूबर के शुरुआती दिनों में गुजरात में काफी व्यापक वर्षा हुई थी। उसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है।

इस सप्ताह भी गुजरात में सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, बड़ौदा, जामनगर, राजकोट, नलिया, भुज समेत सभी जगहों पर दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। इस सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में उत्तर-पूर्वी दिशा से हवाएँ चलेंगी।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

किसानों को सलाह है कि धान की पक चुकी फसल की कटाई कर खेतों को रबी फसलों के लिए तैयार करें। धान की पुआल तथा अन्य अवशेषों को कदापि न जलाएँ। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि खेत की मिट्टी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

रबी फसलों की बुवाई हेतु उत्तम बीजों और उर्वरकों आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लें। गेहूं की बुवाई करने के लिए उचित समय 15 से 25 नवंबर है। समय पर बुवाई करने के लिए बीजों का चुनाव लोक-1, जी.डबल्यू-366, जी.जे.डबल्यू-463, जी.डबल्यू-451, जी.डबल्यू-11, जी.डबल्यू-273, जी.डबल्यू-496, जी.डबल्यू-322 आदि किस्मों में से किया जा सकता है।

बदलते हुए मौसम के कारण फसलों में केटोन का प्रकोप बढ़ सकता है, इसलिए फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। बैंगन की फसल में छोटी पत्ती रोग के रोकथाम हेतु प्रभावित पौधे को उखाड़ कर नष्ट कर दें। तूर की फसल में फली छेदक की रोकथाम हेतु लाइट व फेरोमोन ट्रेप लगाए व 50 मि.ली. नीम आधारित कीटनाशक 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। 

कपास की फसल में गुलाबी बॉलवर्म की रोकथाम हेतु लाइट व फेरोमोन ट्रेप लगाए व 50 मि.ली. नीम आधारित कीटनाशक 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। आरंडी की फसल में पत्ती खाने वाले कीट की रोकथाम हेतु लाइट व फेरोमोन ट्रेप लगाए तथा 25 मि. ली. क्विनालफॉस 10 लीटर पानी मे मिलाकर छिड़काव करेंअधिक प्रकोप की अवस्था में 10 मि.ली. सायपेर्मेथ्रिन 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। 

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES