[Hindi] इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर में होगी बारिश, बिजली और तेज़ हवाएँ

March 2, 2019 4:59 PM | Skymet Weather Team

उत्तर आंध्र प्रदेश और इससे सटे ओडिशा तट पर बना हवाओं का चक्रवात के कारण देश के मध्य भागों में नमी बढ़ रही है। इसके साथ ही, आने वाले 24 घंटे में एक ट्रफ उत्तर प्रदेश से देश के मध्य भागों से होते हुएमहाराष्ट्र तक बनने की उम्मीद है। इसलिए क्षेत्रों में बादल छाएँ रहेंगे।

ग्वालियरगुना और शिवपुरी जैसे राज्य के उत्तरी और आस-पास के पश्चिमी हिस्सों में कभी भी हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसारसिस्टम मजबूत होगा और आगे पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही आने वाले 24-36 घंटों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

गरज के साथ मध्यम बारिश की गतिविधियाँ अपेक्षित हैं। इसके साथ साथ बीजली और तेज़ हवाएँ राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में देखे जा सकते हैं।

2 मार्च को दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी जबकि 3 मार्च को दिन का तापमान में कई स्थानों पर गिरावट देखी जाएगी।

इन बारिश के कारण बड़े पैमाने पर प्रभावित क्षेत्र  होंगे होशंगाबादबैतूलछिंदवाड़ाजबलपुरसागरसतनाउमरियाखजुराहोग्वालियर और गुना। जबकिहल्की बारिश की गतिविधियाँ धराउज्जैनरतलाम और इंदौर के ऊपर दिखाई देंगी।

Image Credit: travejo.com 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

OTHER LATEST STORIES