IPL 2025: KKR बनाम RCB मैच में बारिश के आसार, खेल में पड़ सकता है खलल

By: Skymet team | Edited By:
Mar 21, 2025, 7:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, यह टूर्नामेंट 25 मई तक चलेगा। यह टी-20 फार्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें कुल 74 मैचों खेलेंगी। आईपीएल टूर्नामेंट का फॉर्मेट ग्रुप स्टेज (League Stage) और प्लेऑफ (Knockout Stage) दो स्टेज में बंटा होता है।

पहला मुकाबला KKR और RCB के बीच

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को होगा। जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे शुरू होगी। क्रिकेट प्रशंसक इस रोमांचक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम इस उत्साह में खलल डाल सकता है।

Daytime-sam 2.png

मौसम बिगाड़ सकता है खेल

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 मार्च को कोलकाता में भारी बारिश और गरज के साथ हो सकती है। वहीं, 21 मार्च को देर रात में भी बारिश होने की संभावना है, जो मैच के दिन यानी 22 मार्च की सुबह 8:00 या 9:00 बजे तक जारी रह सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम कुछ समय के साफ होने की उम्मीद है, लेकिन बादल छाए रहेंगे।

Evening-sam 1.png

मैच के दौरान फिर से बारिश की आशंका

जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा और तापमान बढ़ेगा, गरज के साथ बादल फिर से छाने लगेंगे। शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच फिर से बारिश और गरज-चमक के साथ होने के आसार हैं। जो कि मैच के समय को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, लगातार बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली बारिश खेल में रुकावट ला सकती है।

क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें और चुनौतियाँ

क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इंद्रदेव कुछ दया दिखाएँगे और मैच को बिना किसी रुकावट के होने देंगे। फिर भी, दोनों टीमों को संभावित देरी और रुकावटों के लिए तैयार रहना होगा। मैदान की स्थिति और मौसम की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद

मौसम से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद, आईपीएल 2025 का उद्घाटन मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है। क्रिकेट प्रशंसक एक जबरदस्त और यादगार शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं और अगर मौसम ने साथ दिया तो पहला आईपीएल मुकाबला रोमांचक होगा!

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources