स्नोफॉल की कमी बनी रोड़ा, खेलो इंडिया विंटर गेम्स स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

By: Skymet team | Edited By:
Feb 18, 2025, 6:10 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

खेलो इंडिया शीतलकालीन खेल स्थगित

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025, भाग-II को बर्फबारी की कमी के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन पहले से ही अनिश्चितताओं से घिरा हुआ था, जिसकी आशंका स्काइमेट ने पिछले सप्ताह अपने लेख में जताई थी। फिलहाल, अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मार्च की शुरुआत में दो छोटे हिमपात (बर्फबारी) होने के आसार है, जिससे खेलो का अयोजन मार्च की शुरुआत में हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि बाद में की जाएगी। यह दूसरी बार है जब 2020 में शुरू होने के बाद से यह खेल स्थगित किए गए हैं।

बर्फ की कमी ने खेलों में ब्रेक: खेलो इंडिया विंटर गेम्स चार दिन 22 से 25 फरवरी 2025 तक होना था। लेकिन, स्कीइंग के लिए आवश्यक ढलानों पर बर्फ की कमी के कारण इसे अगली बर्फबारी तक के लिए टाल दिया गया है। इस सर्दी में कम वर्षा के कारण नदियों, जलधाराओं और झरनों में पानी की गंभीर कमी देखी गई है। ये सभी जल स्रोत पूरे वर्ष के लिए जीवन रेखा के रूप में काम करते हैं। ग्लेशियरों में बर्फ और हिम की कमी से निचले इलाकों में बहने वाली नदियों और जलधाराओं के प्रवाह पर खराब असर पड़ सकता है।

ज्यादा तापमान से पिघली बर्फ: इस मौसम में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 80% से अधिक वर्षा की कमी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में बर्फबारी में कमी देखी जा रही है, लेकिन इस साल यह असामान्य रूप से शुष्क रहा है। इस सर्दी में घाटी में केवल दो बार बर्फबारी हुई, लेकिन जनवरी और फरवरी में सामान्य से अधिक गर्म तापमान के कारण यह जल्दी ही पिघल गई।

दो पश्चिमी विक्षोभ से उम्मीदें: अब फरवरी के बाकी दिनों में दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 19 और 20 फरवरी 2025 को मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में व्यापक रूप से बर्फबारी कराएगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 25 से 27 फरवरी के बीच प्रभावी रहेगा और पहले दौर की बर्फबारी को मजबूती देगा। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से पहाड़ियों पर बर्फ की गहराई खेलों के लिए आवश्यक स्तर तक बढ़ सकती है। इससे मार्च की शुरुआत में खेलों के आयोजन की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources