MI vs SRH Weather Report: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए मौसम और पिच की पूरी जानकारी
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी, वहीं मुंबई का मौसम और पिच की स्थिति भी इस मैच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। आइए जानते हैं आज के मुकाबले से पहले का पूरा मौसम और पिच का हाल।
मुंबई के मौसम का हाल (Weather Report):
दिन के समय मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति हल्की रहेगी, जो पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा से 5 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।
Advertisement
Advertisement
शाम को मैच के समय, यानि 7:30 बजे से लेकर 11 बजे तक, मौसम थोड़ा सहज और ठंडा हो जाएगा। तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और हवा पश्चिम दिशा से 5-10 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। आकाश पूरी तरह साफ रहेगा और नमी भी कम रहेगी। अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान ओस गिरने की संभावना नहीं है, जिससे गेंदबाज़ों को अच्छी ग्रिप मिलेगी।
पिच का मिजाज (Pitch Report – Wankhede Stadium):
वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से ही तेज और बल्लेबाज़ों के अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज़ों को स्ट्रोक लगाने में आसानी होती है। साथ ही, मैदान के छोटे बाउंड्री स्कोरिंग को और आसान बनाते हैं।
मैच के दौरान ओस न होने से गेंदबाज़ों को पूरा समर्थन मिलेगा, खासकर स्पिनर्स को जो गेंद को अच्छी पकड़ के साथ टर्न करा सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम को पीछा करना (chase) फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी आसान रहती है।
कुल मिलाकर शुरू में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा लेकिन बाद में आरामदायक हो जाएगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है और पिच पर ओस बी नहीं गिरेगी। पिच तेज, बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल है।वानखेड़े की साफ रात में एक ज़बरदस्त मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाज़ी मारती है – मुंबई की ताक़तवर प्लेइंग इलेवन या हैदराबाद की उभरती चुनौती!
















