खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए नई उम्मीद, कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

By: Skymet team | Edited By:
Feb 24, 2025, 2:40 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

सोनमर्ग में हुई बर्फबारी, फोटो: @explorish_ (IG)

खेलो इंडिया विंटर गेम्सजो 22 से 25 फरवरी के बीच गुलमर्ग, कश्मीर में आयोजित होने वाले थे। इस साल बर्फबारी की असामान्य कमी के कारण इस खेल आयोजन को स्थगित करना पड़ा, जिससे आयोजकों और खिलाड़ियों में निराशा छा गई। 1 जनवरी से 23 फरवरी के बीच, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी में 73% की भारी कमीदर्ज की गई, जो हाल के वर्षों में सबसे शुष्क सर्दियों में से एक है। बर्फबारी का नहीं होा न केवल खेलों को बाधित कर रही है, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और पारिस्थितिकी संतुलन को लेकर भी गंभीर चिंताएं खड़ी हो गई हैं।

आगामी पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी की उम्मीद: हालांकि, अब उम्मीद की एक नई किरण नजर आ रही है। स्काइमेट के अनुसार, 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के कारण पश्चिमी हिमालय, विशेष रूप से गुलमर्ग में भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है। भले ही यह आगामी बर्फबारी पूरे मौसम की कमी को पूरी तरह खत्म न कर पाए, लेकिन इससे खेलो इंडिया विंटर गेम्स को मार्च 2025 की शुरुआत में आयोजित करने के लिए पर्याप्त बर्फ मिल सकती है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को राहत: यह अनुमानित बर्फबारी न केवल खेलों के लिए बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। बता दें, गुलमर्ग एक प्रसिद्ध शीतकालीन खेल और पर्यटन स्थल है, इस बार यहां बर्फ की कमी के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी कमी हुई है। अब ताजा बर्फबारी होने से पर्यटन उद्योग फिर से तेज होने की संभावना है। बर्फबारी होने से रोमांच प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों का इस सुंदर घाटी की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

बर्फबारी से फिर से भरेंगे जल स्रोत: बर्फबारी केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पश्चिमी हिमालय में स्थित ग्लेशियरों को पुनर्जीवित करने और नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। ये नदियां उत्तर भारत के कृषि और जल आपूर्ति के लिए बहुत जरूरी हैं। पर्याप्त बर्फबारी से नदियों के जलस्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिससे आने वाले महीनों में पानी की उपलब्धता में सुधार होगा।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स को नई उम्मीद: मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह आगामी बर्फबारी सर्दियों के मौसम की सबसे भारी बर्फबारी में से एक हो सकती है, जो पहाड़ों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक जीवनदान साबित होगी। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए यह पूर्वानुमान नई आशा लेकर आया है। यह खेल आयोजन भारत में शीतकालीन खेल प्रतिभाओं को निखारने और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

गुलमर्ग पर टिकी हैं सभी की निगाहें: जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ नजदीक आ रहे हैं, सभी की नजरें गुलमर्ग पर टिकी हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि बर्फबारी इस बार उम्मीदों पर खरी उतरेगी और खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का सफल आयोजन होगा।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources