[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर के मैदानी भागों में 9-10 जून को वर्षा के आसार

June 8, 2018 4:40 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बन रहा है। अनुमान है कि 9 और 10 जून को उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हल्की से मध्यम बौछारें गिरेंगी। इन भागों में पहले से ही पूर्वी आर्द्र हवाएँ बढ़ गई हैं जिसके चलते उमस ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में आज आंशिक बादल बने रहेंगे और एक-दो स्थानों पर आँधी या गर्जना के साथ बूँदाबाँदी हो सकती है।

इस समय उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय हो गया है। इन सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में पूर्वी आर्द्र हवाएँ और प्रभावी हो रही हैं। अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में 9 और 10 जून को कुछ स्थानों पर आँधी तूफान और गर्जना के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर ऐसी मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है। इन भागों में 11 जून तक यह प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उसके बाद मौसमी सिस्टमों का प्रभाव दक्षिण में शिफ्ट हो जाएगा और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश में कमी आएगी। हालांकि मॉनसून का इंतज़ार कर रहे अमृतसर, अंबाला, करनाल, जयपुर, चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन तक रुक-रुक कर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिलेगी।

हवा बदलने से उत्तर भारत में तापमान में हल्की गिरावट पहले से हो गई है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि अगले दो दिनों के दौरान संभावित बारिश से पारा कुछ और नीचे जाएगा और गर्मी से मौसम में कुछ सुधार होगा।

Image credit: Youtube.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES