PBKS vs CSK Weather Report: सूखी पिच और बिना ओस के मुकाबले में टॉस होगा गेम चेंजर, जानें चंडीगढ़ का मौसम और पिच रिपोर्ट

By: Skymet team | Edited By:
Apr 8, 2025, 2:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

आईपीएल मैच के दौरान चंडीगढ़ का मौसम, फोटो: PTI

IPL का रोमांच अपने चरम पर है और आज का दूसरा मैच चंडीगढ़ (मोहाली) में होने जा रहा है, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। दो मजबूत टीमों के बीच यह टक्कर ना सिर्फ खिलाड़ियों की रणनीति पर निर्भर करेगी, बल्कि मौसम और पिच की भूमिका भी अहम होगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम और पिच का मिज़ाज, जो इस मैच के रुख को बदल सकता है।

चंडीगढ़ का मौसम पूर्वानुमान

चंडीगढ़ में आज दिनभर मौसम काफी गर्म और शुष्क रहने वाला है। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तापमान 33°C से 37°C के बीच रहेगा। आसमान साफ रहेगा और तेज़ धूप खलेगी। हवा 14 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी, जिससे थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी लेकिन उमस नहीं होगी।

ipl match card (27).png

शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक, यानी मैच के समय मौसम थोड़ा आरामदायक हो जाएगा। इस दौरान तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा और हल्की हवा (8-12 किमी/घंटा) चलेगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और सबसे बड़ी बात यह है कि ओस की कोई संभावना नहीं है। नमी बहुत कम रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को मैदान पर गेंद और बल्ले दोनों पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा।

ipl match card (28).png

पिच रिपोर्ट और मैच की संभावनाएं

मोहालील के आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच को पारंपरिक रूप से तेज़ गेंदबाज़ों की पिच मानी जाती है। यहां नई गेंद से अच्छा बाउंस और सीम मूवमेंट देखने को मिलता है। दिन में गर्म मौसम और साफ आसमान के कारण पिच सूखी और सख्त रहेगी, जिससे बल्लेबाज़ों को शॉट लगाने में आसानी होगी।

हालांकि, पहले कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने का मौका मिलेगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाज़ों के पक्ष में जाती दिखेगी। हालांकि, शाम के वक्त ओस नहीं पड़ेगी, जिससे गेंदबाजों को गेंद पर अच्छी ग्रिप मिलती रहेगी और स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। इस स्थिति में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि बाद में रन डिफेंड करना आसान हो।

आज का मैच एक हाई-स्कोरिंग और संतुलित मुकाबला हो सकता है, जहां पिच और मौसम दोनों टीमों को बराबरी का मौका देंगे। दिन में तेज धूप और कम नमी के चलते मैच के दौरान मैदान पर कोई बाधा नहीं आएगी और दर्शकों को एक पूरा, रोमांचक और बेहतरीन IPL मुकाबला देखने को मिलेगा। बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन तेज गेंदबाज शुरुआत में फर्क डाल सकते हैं।

आईपीएल 2025 से जुड़े मौसम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें!

(नोट: यह लेख मौसम और पिच की संभावनाओं पर आधारित है, वास्तविक परिस्थितियाँ मैच के दौरान बदल सकती हैं।)

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources