मौसम बदलेगा रंग,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में आँधी-तूफान के आसार

By: skymet team | Edited By: skymet team
Apr 15, 2025, 7:28 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में एक छोटा लेकिन असरदार प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 और 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ धूल भरी आँधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इनमें से 16-17 अप्रैल को तूफान और बारिश का असर ज़्यादा जगहों पर होगा। जबकि 18 अप्रैल को इसका असर कम हो जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणाली मिलकर बनाएंगे असर

उत्तर भारत की पहाड़ियों पर 16 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने वाला है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Induced Cyclonic Circulation) भी विकसित होगा। इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से आंधी, तूफान, धूल भरी हवाएं और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

16-17 अप्रैल को रात में होगा बड़ा असर

पश्चिमी विक्षोभ लगभग 4-5 दिनों तक सक्रिय रहेगा और 16 से 21 अप्रैल तक पहाड़ी राज्यों में मौसम को प्रभावित करेगा। इसका असर मैदानी इलाकों में मुख्य रूप से 16 और 17 अप्रैल की रात को दिखाई देगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों जैसे पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, सिरसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, जयपुर और अजमेर में आँधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है।

18 से 20 अप्रैल तक पहाड़ी राज्यों में भारी असर

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (hailstorm) भी हो सकती है। इन राज्यों के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के पहाड़ी किनारे वाले क्षेत्रों में भी असर दिखेगा। अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जैसे इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों पर भी असर

देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, सहारनपुर और उत्तराखंड के अन्य तराई इलाके भी इस मौसम प्रणाली से प्रभावित होंगे। यहां भी गरज-चमक, आँधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पूरे क्षेत्र में मौसम की स्थिति 21 अप्रैल के बाद सामान्य होने लगेगी और सप्ताह के मध्य तक साफ आसमान देखने को मिल सकता है।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है