Pre Monsoon Rain: दक्षिण भारत में प्री-मानसून सुस्त, केरल में बरसेंगे बादल

By: Skymet team | Edited By:
Apr 22, 2025, 6:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दक्षिम भारत में प्री-मानसून सुस्त, फोटो: PTI

दक्षिण भारत में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून गतिविधियाँ(बारिश, आँधी, तेज हवाएं, गरज-चमक आदि) धीमी हो गई हैं। हालांकि, अब तक पूरे दक्षिण भारत में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। 1 मार्च से 21 अप्रैल के बीच दक्षिण भारत में सामान्य से 76% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में तो यह बढ़त 100% से भी अधिक रही है। हालांकि, अब इस सप्ताह बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है और मुख्य रूप से केरल तक सीमित रहने की संभावना है।

गर्मी का असर कुछ राज्यों में दिखा

पिछले कुछ दिनों में बारिश में कमी के बावजूद तापमान सामान्य दायरे में रहा। तेलंगाना दक्षिण भारत का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहाँ निजामाबाद, आदिलाबाद और मेदक में तापमान 43°C से ऊपर रिकॉर्ज हुआ। आंध्र प्रदेश के कर्नूल, नंद्याल, तिरुपति और कडप्पा में भी पारा 40°C पार कर गया। लेकिन तमिलनाडु में 40°C की गर्मी अब तक नहीं पहुंची। मदुरै, तंजावुर और सेलम जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 39°C रहा। चेन्नई और उसके उपनगरों में तापमान 35°C से 36°C तक सीमित रहा। वहीं, केरल के शहरों में तापमान 34°C से 35°C के बीच रहा। त्रिशूर, कोच्चि, पुनालूर और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

Advertisement

केरल में बनी हुई है ट्रफ, आने वाले दिनों में होगी बारिश

प्री-मानसून ट्रफ (वायुदाब की रेखा) इस समय तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु और केरल तक फैली हुई है। यह ट्रफ तमिलनाडु की तुलना में केरल की ओर अधिक सक्रिय है। कर्नाटक और तेलंगाना की ओर इसका प्रभाव कम है। पूरा केरल में उत्तर से लेकर दक्षिण तक अगले 4-5 दिनों में छिटपुट बारिश और गर्जना के साथ बूंदाबांदी होगी।वहीं, बारिश कासरगोड से लेकर तिरुवनंतपुरम तक फैले इलाकों कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, अलप्पुझा और कोल्लम में होगी।

आंतरिक दक्षिण भारत में भी हल्की गतिविधि संभव

यह ट्रफ सप्ताह के दौरान पूर्व-पश्चिम दिशा में झूलती रहेगी, जिससे आंतरिक दक्षिण भारत में भी कहीं-कहीं मौसम सक्रिय रह सकता है। रेयालसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 26 से 30 अप्रैल के बीच हैदराबाद, कर्नूल, अनंतपुर, बेंगलुरु, मैसूरु, कोयंबटूर, इरोड, सेलम, कोडाइकनाल और ऊटी में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतर बारिश शाम और रात के शुरुआती घंटों में देखने को मिलेगी।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है