कल से पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना; होगी मानसून सीजन की आखिरी बारिश

September 20, 2018 5:23 PM | Skymet Weather Team

पिछले कई दिनों से पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। वास्तव में, पश्चिम / उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं ने दोनों राज्यों में नमी की मात्रा कम कर दी है, जिसकी वजह से आसमान साफ है और खिली हुई धूप निकल रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, इन दोनों ही राज्यों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द दर्ज किया गया था, जिससे गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति बनी रही। हालांकि रात का तापमान सामान्य रहा।

अब पश्चिम केंद्रीय बंगाल की खाड़ी पर एक डीप डिप्रेशन देखा जा सकता है। इसके पश्चिम / उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके प्रभाव के कारण, पंजाब और हरियाणा में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पूर्व में बदल जाएगी।

हमे उम्मीद है की कल से बादल बनना शुरू हो जायेंगे और 21 सितंबर की रात तक दोनों राज्यों के पूर्वी हिस्सों में अलग- अलग जगहों पर बारिश की शुरूआत हो सकती है।

22 सितंबर और 23 सितंबर को, हम बारिश की तीव्रता और इसके प्रसार में वृद्धि की उम्मीद करते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

25 सितंबर तक, यह मौसम प्रणाली खत्म हो जाएगी और बारिश की गतिविधि में काफी कमी आएगी। इसलिए, पंजाब और हरियाणा में मौसम एक बार फिर शुष्क और गर्म हो जाएगा। शुष्क पूर्वी हवाओं की जगह गर्म पश्चिमी हवाएं बहना शुरू हो जाएंगी।

यह पंजाब और हरियाणा के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2018 की अंतिम बरसात होगी।

OTHER LATEST STORIES