दिल्ली में अक्टूबर की ठंड ने दी दस्तक, तापमान सामान्य से नीचे, 15 साल में तीसरी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

By: skymet team | Edited By: skymet team
Oct 14, 2025, 12:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में अक्टूबर की ठंड ने दी दस्तक

दिल्ली/एनसीआर में अक्टूबर में अब तक दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। बेस स्टेशन सफदरजंग में लगातार पाँचवें दिन न्यूनतम तापमान 20°C से कम दर्ज हुआ है। अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 अक्टूबर 2025 को 18.8°C दर्ज किया गया था। साफ आसमान और हल्की हवा के साथ दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले एक हफ़्ते में यह 30°C से नीचे से 30’s के निचले स्तर पर पहुँच गया है। इसके बावजूद तापमान सामान्यसे थोड़ा नीचे बना हुआ है।

अक्टूबर में सामान्य तापमान का रुझान

दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत में सामान्य न्यूनतम तापमान करीब 22°C रहता है, जो महीने के मध्य तक घटकर लगभग 19°C तक पहुँच जाता है। इस बार अक्टूबर के पहले दो हफ्तों का औसत न्यूनतम तापमान 21.4°C रहा, जो कि सामान्य 22°C से थोड़ा कम है। आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग 20°C या उससे नीचे रहने की उम्मीद है। महीने के दूसरे भाग में तापमान में करीब 5°-6°C की गिरावट संभव है और महीने के अंत तक यह 15°C से भी नीचे जा सकता है।

साल दर साल अक्टूबर के न्यूनतम तापमान (सफदरजंग वेधशाला)

साल दर साल अक्टूबर के न्यूनतम तापमान (सफदरजंग वेधशाला)

अक्टूबर में बारिश की संभावना खत्म

अक्टूबर में अब और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, महीने के पहले हफ्ते में ही दिल्ली में 90 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह पिछले 15 वर्षों में तीसरी सबसे अधिक अक्टूबर की बारिश है। इससे पहले सफदरजंग वेधशाला में अक्टूबर 2021 में 122.5 मिमी और 2022 में 128.6 मिमी बारिश दर्ज रिकॉर्ड हुई थी। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल (2024) अक्टूबर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी।

October Rainfall (mm) :  Safdarjung-Delhi

मौसम रहेगा सुहावना, ठंड धीरे-धीरे दस्तक देगी

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में दिन सुहावने और रातें व सुबह के घंटे हल्की ठंडक वाले रहेंगे। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले 10 दिनों तक या उससे अधिक समय तक कोई खास बर्फबारी नहीं होने वाली है। इसलिए तापमान में तेज गिरावट की संभावना नहीं है। मौसमी बदलाव के मुताबिक, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हवा में ठंडक साफ महसूस होगी। इस बार सर्दी की शुरुआती दस्तक सामान्य से कुछ पहले पड़ने की उम्मीद है।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है