Heavy Rain Alert: मुंबई में अगले चार दिन बरसेंगे बादल, कल-परसों होगी मूसलधार बारिश

By: Skymet team | Edited By:
Aug 18, 2025, 3:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई में होगी भारी बारिश, फोटो: The Hindu

मुंबई में बीते चार दिनों से हर सुबह तेज बारिश हो रही है। मौसम की यह स्थिति इस हफ्ते के मध्य तक जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है, 16 अगस्त की सुबह सांताक्रुज़ में 245 मिमी के साथ सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज हुई थी। लगातार तेज बारिश होने से शहर और उपनगर ठप पड़ गए हैं।

सड़कों पर जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित

Advertisement

लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है और यात्रियों को जलमग्न रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। अंधेरे समय में दृश्यता(विजिबिलिटी) कम हे से दिक्कतें और बढ़ गईं। मुंबई में रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबे हुए हैं, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Advertisement

मासिक औसत से ज्यादा बारिश, ज्वार ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंबई में पिछले तीन दिनों में 400 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है और इस महीने का बारिश औसत कोटा 585 मिमी समय से पहले ही पूरा हो गया है। अब खगोलीय ऊँचे ज्वार (3–4 मीटर) की वजह से तटीय इलाकों की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। शाम 7 बजे ऊँचा ज्वार और अगले दिन सुबह 9 बजे व शाम को फिर से ज्वार तट से टकराएगा। ऐसे में जमा हुआ पानी निकल नहीं पाएगा और बैक फ्लो से स्थिति और खराब होगी।

विदर्भ से गुजर रहा लो-प्रेशर सिस्टम, यात्रा के सभी साधन प्रभावित

रेल, सड़क और हवाई यात्रा सभी प्रभावित हो सकती हैं। लगातार बारिश और ऊँचे ज्वार के चलते आवाजाही बेहद मुश्किल होने वाली है। आने वाले दिनों में कठिनाई और बढ़ने की आशंका है। विदर्भ और आसपास का इलाका इस समय लो-प्रेशर एरिया से प्रभावित है। इसका साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले तीन दिनों में मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और गुजरात तक जाएगा। इसके चलते कोंकण क्षेत्र, खासकर मुंबई में मॉनसून काफी सक्रिय रहेगा।

पुणे और नासिक में भी भारी बारिश की संभावना

पश्चिमी घाट के पार बसे पुणे और नासिक में भी अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। मुंबई में बारिश का दौर और तेज होगा। हालांकि 22 अगस्त से मौसम में सुधार की संभावना है, लेकिन जलभराव और नदियों-झीलों के रिस्पॉन्स की वजह से स्थिति सामान्य होने में और समय लग सकता है।

Advertisement
author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है