दिल्ली में अगले चार दिन झमाझम बारिश, वीकेंड पर मिल सकती है राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

By: Skymet team | Edited By:
Jul 15, 2025, 12:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में भारी बारिश, फोटो: Getty image

बीती शाम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में10.2 मिमी और पालम एयरपोर्ट वेधशाला में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आयानगर वेधशाला में सबसे ज्यादा 31.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। बादलों की मौजूदगी और बारिश के कारण तापमान सामान्य से 2° से 4°C तक नीचे बना रहा। मौसम की ऐसी स्थिति सप्ताह भर जारी रह सकती है।

अगले सप्ताह और 30-40 मिमी बारिश की संभावना

1 जुलाई से 15 जुलाई 2025 के बीच सफदरजंग वेधशाला में कुल 100 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जो जुलाई की सामान्य 195.8 मिमी बारिश के लगभग आधे आंकड़े तक पहुँच चुकी है। इस सप्ताह और 30–40 मिमी बारिश होने की संभावना है, जिससे दिल्ली जुलाई में होने वाली सामान्य बारिश के आंकड़े के पास पहुँच सकती है।

देश में मौसमी प्रणाली सक्रिय, दिल्ली के पास बना है मानसून ट्रफ

उत्तर राजस्थान के मध्य भागों में एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो स्पष्ट चक्रवाती परिसंचरण से समर्थित है। वहीं, पश्चिम बंगाल पर बना दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र तेज होकर डिप्रेशन में बदल गया है और वर्तमान में झारखंड और उससे सटे क्षेत्रों पर स्थित है। इन दोनों प्रणालियों को जोड़ता मानसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में गुजर रहा है, लेकिन शहर से बहुत दूर नहीं है। जैसे-जैसे राजस्थान-पंजाब वाला चक्रवात उत्तर की तरफ और झारखंड वाला डिप्रेशन पूर्व मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा, यह ट्रफ 16 से 18 जुलाई के बीच दिल्ली के बेहद करीब रहेगा और मौसम गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

16 से 18 जुलाई तक बारिश होगी अधिक सक्रिय

आज और कल (15 व 16 जुलाई) दिल्ली में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। 17 और 18 जुलाई को जैसे ही ट्रफ दिल्ली से होकर गुजरेगा बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय फैलाव दोनों बढ़ सकते हैं। इसके बाद जैसे ही दोनों मौसमी प्रणालियाँ कमजोर होंगी, शनिवार और रविवार को दिल्ली/एनसीआर में मौसम की गतिविधियाँ धीमी पड़ जाएंगी और बारिश में कमी आ सकती है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources