निम्न दबाव होगा और मजबूत, बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल में मूसलधार बारिश का अलर्ट, जानें पूरा मौसम पूर्वानुमान

By: Skymet team | Edited By:
Jul 14, 2025, 7:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मानसून अपडेट

बंगाल की खाड़ी से पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहे सक्रिय मानसून सिस्टम के चलते अगले तीन दिनों (14 से 16 जुलाई 2025) के दौरान क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। पूर्व में बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area), जो पहले उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में था, अब दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गंगा पश्चिम बंगाल क्षेत्र तक पहुंच गया है। यह प्रणाली अब पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी। बारिश पूरे क्षेत्र में समान रूप से नहीं होगी, बल्कि यह पूर्व से पश्चिम की ओर क्रमिक रूप से फैलती रहेगी।

चक्रवातीय परिसंचरण और मानसून ट्रफ का असर

यह सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र गंगा पश्चिम बंगाल पर उच्च स्तर तक चक्रवातीय परिसंचरण (cyclonic circulation) बनाए हुए है। एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला मानसूनी ट्रफ भी इस प्रणाली से होकर गुजर रहा है। यह परिसंचरण जब अंदरूनी भागों में पहुंचेगा, तब यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के त्रिसीमा क्षेत्र पर अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा।

बिहार में वर्षा की कमी और सुधार की संभावना

बिहार राज्य इस मानसून सीजन में अब तक भारी वर्षा की कमी से जूझ रहा है। हालांकि झारखंड और पश्चिम बंगाल जून में हुई वर्षा की कमी से उबर चुके हैं, लेकिन बिहार में यह नया बारिश का दौर आंशिक सुधार ही ला पाएगा। वर्षा की अवधि और विस्तार पर्याप्त नहीं होगा कि पूरे राज्य की कमी को पूरी तरह से दूर कर सके।

बिहार के दक्षिणी जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना

बिहार के दक्षिणी हिस्सों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होगी, जबकि हिमालय की तराई से लगे उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा ही संभव है। बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, जहानाबाद, लखीसराय, भागलपुर, पटना, आरा, समस्तीपुर, खगड़िया और कटिहार जिल में भारी वर्षा की आशंका अधिक है।

झारखंड में सबसे व्यापक बारिश

झारखंड में मध्यम से भारी बारिश का सबसे व्यापक कवरेज देखने को मिलेगा। यहां गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर जिले में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, गंगा पश्चिम बंगाल के मध्य हिस्सों में भी बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि दक्षिणी भागों में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। जिन जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, वो पुरुलिया, बांकुरा, बर्धमान, बीरभूम, नदिया और मुर्शिदाबाद हैं।

बिहार में 20 से 23 जुलाई को फिर होगी भारी बारिश

18 और 19 जुलाई को बारिश में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। लेकिन इसके बाद बिहार में एक और भारी बारिश के दौर आएगा, जो 20 से 23 जुलाई के बीच चलेगा और इसका चरम 22-23 जुलाई 2025 को देखा जा सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources