दिल्ली में बदलेगा मौसम, जल्दी दस्तक देगा मानसून, इन दो दिन हो सकती है बारिश

By: Skymet team | Edited By:
Jun 20, 2025, 2:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में जल्दी मानसून आने के आसार

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुष्क मौसम देखने को मिला। बादलों की गैरमौजूदगी और हल्की हवाओं के कारण दिन का तापमान बढ़ गया है। 19 जून को सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 2 डिग्री अधिक था, लेकिन सामान्य से अब भी 2 डिग्री कम है। अगले एक सप्ताह तक तापमान 36°C से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। बल्कि अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान लगभग 25°C बना रहेगा।

दो चक्रवाती परिसंचरण का दिल्ली के मौसम पर प्रभाव

दिल्ली के मौसम को इस समय दो चक्रवाती परिसंचरण प्रभावित कर रहे हैं। एक निम्न स्तर का परिसंचरण पश्चिम राजस्थान पर स्थित है और दूसरा झारखंड के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इन दोनों को जोड़ने वाली पूरब-पश्चिम दिशा की ट्रफ दिल्ली के दक्षिण से होकर गुजर रही है, लेकिन यह बहुत पास है। जैसे-जैसे ये दोनों सिस्टम आगे बढ़ेंगे, ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकेगी और शनिवार तक दिल्ली के उत्तर में पहुँच जाएगी। रविवार 22 जून तक यह ट्रफ पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में शिफ्ट हो जाएगी। इस ट्रफ की हलचल से किसी भी स्थान पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधि शुरू हो सकती है। जिसमें दिल्ली में भी बारिश होने के आसार हैं।

आगे 2 दिन दिल्ली में बारिश के आसार

आज (20 जून) और कल (21 जून) के बीच मौसम गतिविधि हल्की से मध्यम रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में झारखंड पर बना परिसंचरण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तर मध्य प्रदेश के आसपास पहुँच जाएगा। इस सिस्टम की बाहरी सीमा के पास ट्रफ बने रहने से रविवार और सोमवार को दिल्ली के पास मौसम प्रणाली सक्रिय रहेगी। इस स्थिति में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।

रविवार और सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश

22 और 23 जून को दिल्ली-एनसीआर में तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है। रविवार को मौसम गतिविधियाँ खासकर शाम और रात के समय अधिक तीव्र हो सकती हैं। इसका असर अगले दिन यानी 23 जून को भी बना रहेगा।

मानसून आगमन की ओर बढ़ता दिल्ली का मौसम

22 और 23 जून की यह बारिश दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की दस्तक के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। सामान्य रूप से दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है। पिछले वर्षों की बात करें तो 2023 में 26 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को मानसून दिल्ली पहुँचा था। इस बार 2025 में मानसून समय से पहले दिल्ली पहुँच सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources