Mumbai Rains: मुंबई में लौटेगी भारी बारिश, 18 से 20 अगस्त के बीच बिगड़ सकते हैं हालात, जानें पूरा मौसम अपडेट

By: Skymet team | Edited By:
Aug 14, 2025, 1:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई में लौटी बारिश

मुंबई में लगातार दो हफ्तों तक बारिश नहीं होने से सूखा रहा है। लेकिन अब वित्तीय राजधानी में फिर से भारी बारिश लौटने वाली है। बात दें, 20 से 25 जुलाई के बीच मुंबई में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद शहर में सिर्फ हल्की-फुल्की और छिटपुट फुहारें ही पड़ीं है।

Advertisement

औसत से काफी पीछे बारिश

Advertisement

जुलाई मुंबई का सबसे बारिश वाला महीना माना जाता है, जिसमें औसतन 919.9 मिमी बारिश होती है। इसके बाद अगस्त का औसत 560.8 मिमी रहता है। लेकिन इस साल 1 से 13 अगस्त के बीच शहर में सिर्फ 65 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो औसत से काफी कम है।

मुंबई में क्यों बढ़ेगी बारिश

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम मॉडल्स का अनुमान है कि यह सिस्टम मजबूत होकर ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 18 अगस्त तक यह सिस्टम उत्तर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के पास पहुंच सकता है। इसके साथ ही अरब सागर से आने वाली तेज पश्चिमी हवाएं दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में जिसमें मुंबई भी शामिल है, मानसून की रफ्तार तेज कर देंगी।

18 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

18 से 20 अगस्त के बीच मुंबई और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान फ्लैश फ्लड, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित होगा। यह इस सीजन का सबसे तीव्र बारिश वाला दौर साबित हो सकता है। 20 अगस्त के बाद मौसम प्रणाली के उत्तर-पूर्व अरब सागर की ओर बढ़ने से हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे और बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

Advertisement
author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है