उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बाढ़ का खतरा बढ़ा...जानें पूरा मौसम का हाल
बिहार इस समय भारी मानसून वर्षा की कमी से जूझ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना इस अंतर को काफी हद तक कम कर सकती है। खासकर उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तराई वाले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा ज्यादा रहेगा, क्योंकि अगस्त की शुरुआत से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान:
• 31 जुलाई तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी
• 1 अगस्त से बारिश की तीव्रता में तेज़ी आने की संभावना
• 2 से 5 अगस्त के बीच उत्तरी और तराई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव
बारिश का मुख्य फोकस:
30 जुलाई से 1 अगस्त तक ज्यादा बारिश बिहार के दक्षिणी जिले बांका, जमुई, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, पटना में होगा।
2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश उत्तरी और तराई क्षेत्र चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर में होने के आसार हैं।
तापमान का पूर्वानुमान:
• अधिकतम तापमान रहेगा नियंत्रित, अधिकतर 30–33°C के बीच
• आगामी सप्ताह में लू चलने की संभावना नहीं है
क्या है वजह?
• दो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) वर्षा को प्रभावित कर रहे हैं:
o एक राजस्थान–मध्यप्रदेश क्षेत्र में (टाइफून व्हिफा का अवशेष)
o दूसरा गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर
• दोनों को जोड़ती हुई मानसून ट्रफ रेखा बिहार के पास स्थित
• यह ट्रफ जल्द ही उत्तर की ओर खिसकेगी, जिससे वर्षा में वृद्धि होगी
• साथ ही, ‘ब्रेक-इन-मॉनसून’ जैसी स्थिति बनने के संकेत हैं, जिससे उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है






