बिहार में मूसलाधार बारिश के आसार, घटेगा मानसूनी घाटा लेकिन जलभराव और बाढ़ की आशंका

By: Skymet team | Edited By:
Jul 30, 2025, 4:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

बिहार में भारी बारिश के आसार, प्रतीकात्मक फोटो: PTI

बिहार में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौजूदा समय में राज्य में मानसून की बारिश में बड़ी कमी दर्ज की जा रही है। आगे आने वाली बारिश इस घाटों को काफी हद तक बरसात के घाटे को कम कर सकती है, जिससे बारिश सामान्य स्तर के करीब आ जाएगी। खासकर बिहार के उत्तरी भाग में तेज और लंबे समय तक बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाकों के पास बाढ़ जैसे हालात और स्थानीय जलभराव का खतरा बना रहेगा।

देश में दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, बिहार की बारिश पर असर

देश में दो महत्वपूर्ण चक्रवाती परिसंचरण मौसम को नियंत्रित कर रहे हैं। पहला, टाइफून विफा का शेष प्रभाव जो अब भी राजस्थान और मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। दूसरा नया परिसंचरण हाल ही में गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर विकसित हुआ है। इन दोनों को जोड़ने वाली ट्रफ लाइन ही मौसमी मानसूनी ट्रफ है। पूर्वी छोर इस समय अपने सामान्य स्थान से कुछ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके उत्तर की ओर झुकने से बिहार में वर्षा की गतिविधि तेज हो सकती है।

30 जुलाई से 1 अगस्त तक दक्षिण बिहार में अच्छी बारिश के आसार

30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां हल्की से मध्यम रहेंगी। हालांकि 1 अगस्त से कुछ क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी। इस दौरान बिहार के दक्षिणी हिस्से में अधिक बारिश हो सकती है। बांका, जमुई, नवादा, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, गया और पटना में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

'ब्रेक-इन-मॉनसून' की स्थिति से उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा

जल्द ही पूरे देश में 'ब्रेक-इन-मॉनसून' की स्थिति बन सकती है। इस दौरान मानसूनी ट्रफ उत्तर की ओर खिसककर पर्वतीय क्षेत्रों के पास पहुंच जाती है- जैसे कि उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम घाटी तक। यह वही समय होता है जब उत्तर बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप देखने को मिलता है।

2 से 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें

'ब्रेक' की स्थिति में, उत्तर बिहार के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, खासतौर पर पर्वतीय सीमाओं के पास। गोपालगंज, चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, मधेपुरा, सूपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सारण और भागलपुर भारी बारिश का कहर बरसेगा।। 2 अगस्त से 5 अगस्त तक के बीच खराब मौसम सक्रिय रहेगा। सभी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मौसम अपडेट्स समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources