12 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में वर्षा के आसार

July 11, 2017 1:29 PM|

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार रहा। वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में देखी गई। हालांकि मॉनसून दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटों में गोलपारा में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, फुरसतगंज में 99 मिमी और बहराइच 76 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी।

[yuzo_related]

अब तक 10 जुलाई को मॉनसून का प्रदर्शन सामान्य से 1 प्रतिशत कम हो गया है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि मध्य भारत में सामान्य से 8 और पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 5 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

मॉनसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, सोनीपत, शिमला और जम्मू तक जा रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा देगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम मॉनसूनी वर्षा हो सकती है। इस बीच गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक पर हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

author image