7 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडु,केरल,तटीय कर्नाटक में बारिश

December 6, 2018 4:55 PM | Skymet Weather Team

दक्षिण भारत में मौसम में हलचल बनी हुई है। यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और इससे सटे बंगाल की खड़ी पर बना हुआ है। साथ ही इस सिस्टम से आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ भी बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।

मध्य भारत की बात करें तो, यहाँ बने विपरीत चक्रवती क्षेत्र के कारण सम्पूर्ण मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

उत्तर की ओर बढ़ें तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पास आता दिखाई दे रहा है, जो इस वक़्त अफ़ग़ानिस्तान पर बना हुआ है जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उससे पहले पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिल्ली प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, असम और मेघालय पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES