15 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश; दिल्ली में प्रदूषण से राहत

November 14, 2017 7:05 PM|

 

जम्मू कश्मीर के पास लंबे समय बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर इस सीज़न की पहली बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और इससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश देगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरा और प्रदूषण कम होगा।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ओड़ीशा में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा। हालांकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा देखने को मिलेगी।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय है। इस समय उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय भागों के पास बंगाल की खाड़ी में एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। चेन्नई में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। दूसरी ओर तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

author image