दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, वीकेंड तक 40°C पार करेगा तापमान, मौसम रहेगा शुष्क

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Apr 13, 2026, 1:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहा तापमान, फोटो-AI Generated

मुख्य मौसम बिंदु

  • अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली का मौसम सामान्य से ठंडा रहा
  • अगले 3 दिनों में तापमान 38°C पार करने की संभावना
  • वीकेंड पर 40°C तक पहुंच सकता है तापमान
  • हीट वेव की संभावना फिलहाल कम

Advertisement

अप्रैल के शुरुआती दिनों दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी हद तक सुहावना बना रहा। लगभग सभी दिनों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। केवल 2 अप्रैल 2026 को अधिकतम तापमान 36.8°C रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। गौरतलब है, हाल के दिनों में तापमान धीरे-धीरे सामान्य की ओर बढ़ रहा है और आने वाले वीकेंड तक सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार (11अप्रैल) और रविवार (12 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 1.4°C कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है।

Advertisement

अप्रैल का उच्चतम अधिकतम तापमान (°C): दिल्ली (सफदरजंग)

अप्रैल का उच्चतम अधिकतम तापमान (°C): दिल्ली (सफदरजंग)

अब गर्म और शुष्क होगा मौसम, 38°C पार करने की संभावना

आने वाला वीकेंड(17-18 अप्रैल) दिल्ली-एनसीआर में गर्म और शुष्क रहने वाला है, जिसमें इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हो सकता है। अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। 15-16 अप्रैल के आसपास एक सिस्टम बनेगा, लेकिन उसका असर केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। अब तक तेज सतही हवाएं गर्मी को कम कर रही थीं, लेकिन ये हवाएं कल 14 अप्रैल से धीमी पड़ने लगेंगी। अगले तीन दिनों तक तेज धूप रहेगी, जिससे तापमान 38°C के पार जा सकता है और आज ही तापमान 35°C को आसानी से पार कर जाएगा।

इस साल धीमी बढ़ोतरी, 40°C का आंकड़ा वीकेंड पर संभव

इस साल दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने की रफ्तार धीमी रही है। पिछले साल 7 से 9 अप्रैल के बीच ही तापमान 40°C पार कर गया था। वहीं, 2022 में 7 अप्रैल और 2023 में 15 अप्रैल को तापमान 40°C के पार हो गया था। वहीं, इस साल संभावना है कि 17 से 19 अप्रैल 2026 के बीच तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। पुराने आंकड़ों के अनुसार, जब अप्रैल के दूसरे हिस्से में तापमान 40°C पार करता है, तो महीने का अधिकतम तापमान आमतौर पर 41°C से नीचे ही रहता है। इसका मतलब है कि इस महीने दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव की संभावना बहुत कम है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

17 से 19 अप्रैल के बीच तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।

अभी संभावना बहुत कम है क्योंकि तापमान 41°C से नीचे रहने की उम्मीद है।

नहीं, अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा और कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है