दीवाली पर दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी, उच्च स्तर पर तापमान

By: Skymet team | Edited By:
Oct 29, 2024, 2:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

इस साल अक्टूबर के अंत तक भी मौसम असामान्य रूप से गर्म बना हुआ है। आमतौर पर दिवाली के मौके पर शाम में हल्के ऊनी कपड़े पहनने पड़ते हैं। लेकिन इस बार सामान्य से अलग राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान उच्च स्तर पर बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में पारा 20°C के पार पहुंच गया है। इसके अलावा, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तापमान मध्य और ऊँचे 20°C तक पहुँच चुका है।

अगले साल भी हो सकती है गर्मी: बता दें, इन क्षेत्रों में दिवाली के आसपास आमतौर पर ठंड होती है। इसमें कोई शक नहीं कि इस बार दिवाली का त्योहार थोड़ा जल्दी आ गया है, फिर भी मैदानी इलाकों में सामान्य से काफी ज्यादा गर्मी है। अगले साल 2025 में दीपावली की तिथि लगभग 10 दिन पहले होगी। जिस कारण इस साल की तरह गर्म मौसम की स्थिति दोहरा सकती है।

दिल्ली में उच्च न्यूनतम तापमान: दिल्ली में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आमतौर पर इस समय तापमान हमेशा 15°C से नीचे चला जाता है। लेकिन, अधिकांश वेधशालाओं में आज सुबह न्यूनतम तापमान 20°C से अधिक दर्ज किया है। वहीं, पड़ोसी मैदानी इलाकों में भी मौसम की स्थिति कुछ अलग नहीं है। हरियाणा के अंबाला और रोहतक में आज सुबह न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.2°C और 21.8°C दर्ज किया गया। जो सामान्य से लगभग 7°C ज्यादा है। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, भटिंडा और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब लगभग 7°C ज्यादा है। मौसम के इसी तरह के हालात पड़ोसी राज्यों मे भी देखे जा रहे हैं।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान: उत्तर पर्वतीय इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने का असर देखा जा रहा है। यह प्रणाली कल तक पहाड़ी इलाकों से हट जाएगी। इसके चलते तापमान में गिरावट रुकी हुई है। इस प्रणाली के हटने के बाद 31 अक्टूबर और 01 नवंबर 2024 को तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। हालाँकि, एक सूखी चक्रवाती प्रणाली बनने से सामान्य हवा के पैटर्न में गड़बड़ी हो सकती है। 02 से 05 नवंबर 2024 के बीच तापमान एक बार फिर से बढ़ सकता है। अगले लगभग 10 दिनों तक मैदानी इलाकों में सूखा मौसम बने रहने की संभावना है। सामान्य सर्दी की ठंड अभी दूर है, जो संभवतः मध्य नवंबर तक ही आ पाएगी।

Advertisement
author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है