[Hindi] उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दस्तक देगा ठंड का एक और दौर

February 8, 2020 11:00 AM|

28 जनवरी के बाद सेउत्तर पश्चिमी मैदानों इलाकों के अधिकांशहिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ हैं। उत्तर पंजाब के एक-दो स्थानों सहित पहाड़ि इलाकों में भी छिटपुट वर्षा दर्ज हुई।

शुष्क मौसम और क्षेत्र में चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट आई है तथा कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी देखी जा रही है। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री के बीच ही बने हुए है।

उत्तर पश्चिमी मैदानों इलाकों के साथ-साथ पहाड़ियों में भी अगले कुछ दिनों के लिए किसी भी मौसम गतिविधियों की उम्मीद नहीं करते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगला पश्चिमी विक्षोभ 11 फरवरी के आसपास के क्षेत्र में दस्तक देगा।

पूरे उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा और शीतलहर की स्थिति अगले 24 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है। हालांकि दिन गर्म रहेगा और धूप खिलेगी।

पूरे उत्तर भारत में अब तक सर्दियों की बारिश अधिक मात्रा में हुई है। तथा पूर्वी राजस्थान एकमात्र मौसम विभाग है जहाँ वर्षा में 47 प्रतिशत की कमी होती है।

English Version: Another round of winter chill to grip most part of North India

इन बारिश का कारण लगातार एक के बाद एक सक्रियपश्चिमी विक्षोभका आना है, जिससे पहाड़ियों में अच्छी बारिश और हिमपात देखने को मिली है।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image