[Hindi] पटना, गया, रांची में 13 दिसंबर के आसपास बारिश होने की संभावना

December 6, 2019 4:13 PM|

bihar rains (2)

पिछले कई दिनों से बिहार और झारखंड समेत पूर्वी राज्यों में शुष्क मौसम की स्थिति देखी जा रही है। यहाँ तक की, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों का मौसम पिछले एक महीने से शुष्क ही बना हुआ है।

अगर हम बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिहार और झारखंड के आंकड़े एक दूसरे के विपरीत हैं। बिहार में 1 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक बारिश में 62 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जबकि झारखंड में 51 प्रतिशत से अधिक बारिश देखी गई है।

इसका कारण था बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न एक के बाद एक मौसम प्रणाली जिसने बिहार को छोड़कर झारखंड को प्रभावित किया।

अब,बिहार और झारखंड में सर्दियों की बारिशशुरू होने की उम्मीद है। 10 दिसंबर के आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ेगा और इसके साथ ही गंगा के मैदानों में एक ट्रफ रेखा 12 या 13 दिसंबर के आसपास नज़र आएगी।

इसके साथ ही, बिहार और झारखंड में 13 और 14 दिसंबर को बारिश देखी जा सकती है। पटना, गया, भागलपुर, रांची, जमशेदपुर जैसे स्थानों पर भी बारिश की गतिविधियाँ होने की संभावना है।

बिहार और झारखंड में छिट्ट-पुट्ट बारिश से मिट्टी की नमी बढ़ जाएगी। बारिश के बाद, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

English Version:  Rain likely in Patna, Gaya, Ranchi around Dec 13, minimums to drop with fog making an appearance

इस अवधि के दौरान बिहार और झारखंड में दिन के तापमानों में भारी गिरावट देखी जा सकता है।

Image credit: Pinterest 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image