[Hindi] देश के आधे से अधिक भागों पर लू का कहर, चुरू और गंगानगर में तापमान का नया कीर्तिमान

June 2, 2019 4:44 PM | Skymet Weather Team

पिछले 48 घंटों के दौरान देश के अधिकांश भागों में भी भीषण लू का प्रकोप देखने को मिला है।  सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र रहे। बीते दो-तीन दिनों से राजस्थान में तापमान नए कीर्तिमान बना रहा है। चूरू और गंगानगर सहित उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में पारा 48 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

चूरू में शनिवार को 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो भारत के अब तक के इतिहास में दर्ज दूसरी बार सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड है। इसी तरह श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। नीचे दिए गए टेबल में भारत के 10 सबसे अधिक तापमान वाले शहरों की सूची देख सकते हैं:

पिछले 1 सप्ताह से देश की लगभग 80 फीसदी इलाकों पर लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें दक्षिण में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और आसपास के इलाके शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 से 8 डिग्री अधिक है 45 से 50 डिग्री के बीच चल रहा है। राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए भीषण लू को देखते हुए रेड अलर्ट जारी जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में इस समय पड़ रही प्रचंड गर्मी के पीछे कई कारण है। इनमें प्रमुख कारण है सूर्य की वर्तमान स्थिति। सूरज इस समय उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर होता है यानि पृथ्वी का यही क्षेत्र सूरज के सबसे नज़दीक है।

सूर्य की स्थिति के अलावा अन्य कई पहलू भी गर्मी के लिए जिम्मेदार हैं: 

  1. किसी मौसमी सिस्टम का ना होना
  2. उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभों का कमजोर होना
  3. पाकिस्तान के सिंध प्रांत की ओर से लगातार आ रही गर्म और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएँ
  4. लगातार बना साफ आसमान

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। सभी भागों में गर्म और शुष्क मौसम लगातार जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी। इसी तरह गुजरात, दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा और पंजाब में भी अगले कुछ दिनों के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है।

अगले दो-तीन दिनों तक राहत नहीं

अगले 48 से 72 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में सबसे ज्यादा बुरा हाल देखने को मिलेगा। क्योंकि यहां तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा।

इस दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, नारनौल, हिसार, भटिंडा, ग्वालियर, आगरा, बांदा, गौतमबुद्धनगर, झांसी, सतना, भोपाल, श्योपुर, खरगोन, अकोला, अमरावती, जलगाँव और नागपुर सहित कई शहर ऐसे हैं जहां सबसे ज़्यादा गर्मी देखने को मिलेगी।

अगले दो-तीन दिनों के बाद से स्थितियों में बदलाव होगा क्योंकि उत्तर भारत में अपेक्षाकृत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं। इसके अलावा दक्षिणी पंजाब से हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमालयी पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, उतरी पंजाब और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पूर्वी हवाएं पहुँचेंगी जो आर्द्र होंगी और जिससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

Also read in English: NEARLY HALF OF INDIA ON HEAT WAVE ALERT

हमारा अनुमान है कि तापमान में 3-4 डिग्री की कमी तो हो सकती है लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस से लोगों का बुरा होने की आशंका है। ऐसे में जब देश को मॉनसून का इंतज़ार है तब देश के ज़्यादातर राज्य प्रचंड गर्मी में उबल रहे हैं।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES