[Hindi] दिल्ली में हुई भारी बारिश; इसके साथ ही 2017 का मॉनसून हो जाएगा विदा

September 23, 2017 1:22 PM|

Delhi Rainsदिल्ली में आज से मॉनसूनी बारिश के अध्याय इति श्री होने वाली है। मॉनसून ने जाते-जाते पिछले 24 से 48 घंटों में जो बारिश दी है उसनेदिल्लीवालों को खुश कर दिया है। लंबे समय से अच्छी बारिश की राह देखती दिल्ली को शुक्रवार को मॉनसून 2017 ने जमकर भिगोया। यही क्रम शनिवार को भी जारी है। इस वर्ष मॉनसून दिल्ली में सामान्य से कुछ कम रहा। पहले तीन महीनों यानि जून, जुलाई और अगस्त में संतुलित बारिश हुई जबकि सितंबर ने निराश किया। हालांकि कहते हैं कि अंत भला तो सब भला और पिछले 24 घंटों के दौरान जो बारिश मिली उससे दिल्ली वालों की शिकायत दूर हो गई होगी।

भारी बारिश के चलते दिल्ली में मौसम खुशनुमा हो गया है। दिन और रात के सामान में व्यापक गिरावट दर्ज की गई है। आज भी घने बादल छाए हुए हैं और दिल्ली तथा इसके आसपास के शहरों में भारी बारिश हो रही है। कल से मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और छिटपुट मॉनसून वर्षा देखने को मिल सकती है। लेकिन भारी वर्षा के आसार कल के लिए नहीं हैं। रविवार से तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन रविवार यानि छुट्टी के दिन मौसम सुहावना होगा और दिल्ली भ्रमण में आपका साथ देगा।

Table-- Rain in Delhi

सोमवार 25 सितंबर से शुरु होने वाले अगले सप्ताह से फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है जो शुक्रवार को बारिश के चलते घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। शनिवार को भी पारा इसी स्तर पर बना रह सकता है। रविवार को 31-32 डिग्री सेल्सियस पारा रहने की उम्मीद है।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 24-48 घंटों के दौरान हुई बारिश, मॉनसून 2017 की आखिरी बारिश हो सकती है। संभावना है कि अगले कुछ दिनों के अंतराल में दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने एक गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र और इस सिस्टम से मध्य प्रदेश तक विकसित हुई एक ट्रफ रेखा के चलते दिल्ली और इससे सटे शहरोंनोएडा,गाजियाबाद,फरीदाबादऔरगुरुग्राममें यह बारिश हुई है।

[yuzo_related]

दिल्ली और आसपास मौसम अचानक सक्रिय हुआ मॉनसून जल्द इसलिए शांत हो जाएगा क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र अब बढ़ गया है। यह सिस्टम इस समय उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भागों पर है। उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ समय तक भारी वर्षा होने की आशंका है। फिलहाल दिल्ली और एनसीआर में अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस बारिश से तापमान गिरेगा और सर्दी के आगमन होगा तो आप गलत हैं। क्योंकि अभी तापमान एक बार फिर से ऊपर जाएगा और अगले कुछ दिनों तक अच्छी खासी गर्मी अभी आपको झेलनी पड़ सकती है।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image