[Hindi] जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

December 9, 2016 8:37 PM|

Snow in Jammu and kashmir_Livemint 600जम्मू कश्मीरऔरहिमाचल प्रदेशके पहाड़ी इलाकों में इस सीजन की अच्छी बर्फबारी का इंतज़ार अभी भी बना हुआ है। आमतौर पर नवंबर और दिसम्बर के महीनों में इन राज्यों के पर्वतीय स्थानों पर व्यापक रूप में बर्फबारी होती है जो यहाँ आने वाले सैलानियों के आकर्षण का मुख्य कारण भी है। लेकिन बर्फबारी का वह नज़ारा इन इलाकों में लोगों को अभी देखने को नहीं मिला है जिसके लिए उत्तर भारत इन पर्वतीय राज्यों की खूबसूरत वादियाँ प्रसिद्ध हैं और बर्फबारी के बहाने जिसका अप्रतिम सौन्दर्य निहारने देश और दुनियाभर से पर्यटक इन राज्यों का रुख करते हैं।

फिलहाल हमारे पास एक अच्छी खबर है। जम्मू कश्मीर में शनिवार की शाम से कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ी भागों में बर्फबारी भी दर्ज की जाएगी। राजधानीश्रीनगरमें भी बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा होने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी दर्ज की जाएगी। इन राज्यों के मौसम में बदलाव का विशेष असर मैदानी राज्यों में नहीं पड़ेगा। हालांकि जम्मू कश्मीर से सटे उत्तरीपंजाबमें कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने और हवाओं में बदलाव के चलते उत्तर भारत के भागों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि जम्मू कश्मीर में रविवार से दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी जबकि हिमाचल प्रदेश में तापमान सोमवार को कुछ कम हो सकता है। इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के बाद क्रमशः गिरावट शुरू होगी।

अगर आप अगले 2-3 दिनों के दौरान पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी का नज़ारा लेने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। पहाड़ों का नैसर्गिक सौन्दर्य और उस पर हल्की बर्फबारी आपके पर्यटन को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।

Image credit : Live Mint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image