[Hindi] वैष्णो देवी धाम पर अगले कुछ दिन बारिश की संभावना, श्रद्धालुओं को रहना होगा सतर्क

February 18, 2020 6:46 PM|

पिछले कई दिनों सेमाता वैष्णो देवी धाम पर मौसम शुष्कबना हुआ है। हालांकि रात के तापमान अभी भी नीचे बने हुए हैं जिससे भक्तों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर दिन में ज़्यादातर समय धूप खिली रहती है, जो निश्चित तौर पर श्रद्धालुओं के लिए राहत है।

इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में वैष्णो देवी और कटरा के आसपास बारिश दर्ज हुई थी। अब एक नयापश्चिमी विक्षोभ जम्मू व कश्मीरके पास पहुंचा है। इसके चलते 18 फरवरी यानि आज रात से मौसम में बदलाव आएगा। 19 फरवरी से हल्की वर्षा होने की संभावना है। 20 फरवरी को गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अनुमान है कि 20 फरवरी को कटरा समेत भवन पर भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। लेकिन अब हिमपात होने की संभावना काफी कम है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 और 22 को फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। लेकिन इन दो दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। इसके बाद 23 फरवरी से एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा तथा धूप निकलना शुरू हो जाएगी।

19 और 20 को संभावित बारिश भक्तों के लिए कोई बड़ी मुसीबत नहीं बनेगी। बल्कि यात्रियों के लिए इससे मौसम और अनुकूल हो जाएगा। बारिश से दिन का तापमान गिरेगा जो बढ़ते हुए सामान्य से ऊपर पहुँच गया है। आज अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज़्यादा 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक 9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 17-18 और रात का तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहेगा। इसलिए हम कह सकते हैं कि अगर वैष्णो देवी के दर्शनों की तैयारी कर रहे हैं तो निकल लीजिए।

माता वैष्णों देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई भारी कमी

जनवरी महीने में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुँचते हैं। लेकिन फरवरी में भक्तों की संख्या कम हो जाती है। आपको बता दें कि जनवरी में माता वैष्णो देवी के भवन पर पांच लाख बारह हजार श्रद्धालू पहुंचे थे जबकि फरवरी में आधा महीना बीत जाने के बाद भी यह संख्या महज़ 1 लाख 66 हजार है। माना जा रहा है कि देश भर में बच्चों की परीक्षा नजदीक है जिसके चलते भक्तों की संख्या में कमी आई है। माना जा रहा है कि होली के बाद फिर से श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ वैष्णो देवी में देखने को मिलेगी।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image