दिल्ली और आसपास के शहरों में पिछले शुक्रवार से मौसम बदला है और गरज के साथ हो रही प्री-मॉनसून वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से दिल्ली के लोगों को गर्मी से व्यापक राहत मिली है। बुधवार की सुबह के समय भी राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में तड़के प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज की गई। इसके चलते सुबह का मौसम सुहावना हो गया। दिन के 12 बजे भी हल्के बादल छाए हुए हैं और सुहावनी हवा चल रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखादिल्लीके करीब से उत्तर प्रदेश तक बनेगी जिससे अगले 24 घंटों तक राजधानी दिल्ली और आसपास के हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अनुमान के अनुसार आज दोपहर या शाम को उसके बाद कल तड़के या दोपहर के समय दिल्ली और इससे सटे शहरोंनोएडा,गुरुग्राम,गाज़ियाबादऔरफ़रीदाबादमें गर्जना और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
[yuzo_related]
अनुमान है कि 12 अप्रैल के बाद दिल्ली को प्रभावित करने वाले यह सिस्टम कमजोर हो जाएंगे जिससे राजधानी और आसपास के हिस्सों में मौसम शुष्क और मुख्यतः साफ हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली और आसपास के भागों में 13 अप्रैल से धूप का असर बढ़ेगा जिससे पारा ऊपर चढ़ेगा। यानि सप्ताह इस सप्ताह के आखिर तक तेज़ गर्मी का शिकंजा फिर से दिल्ली और आसपास के भागों पर कसना शुरू हो जाएगा।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में आज कुछ वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कल तक इसी तरह की राहत अपेक्षित है। उसके बाद जिन लोगों ने अपने कूलर नहीं निकले हैं और जिन्होंने अपने एसी की सर्विस नहीं कराई है उन्हें करा लेना चाहिए ताकि अचानक गर्मी की परेशानी से बच सकें।
Image credit: DNA India
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।







