[Hindi] पंजाब, हरियाणा में 28 नवम्बर तक जारी रहेगी बारिश, सर्दियाँ जल्द ही देंगी दस्तक

November 26, 2019 2:46 PM|
panjab haryana (1)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह वर्षा शुरू हो गई। चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और रोहतक में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण कि बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के पास आ रहा है, जिससे प्रेरित होकर हवाओं का एक चक्रवात पश्चिम राजस्थान और उससे सटे मध्य पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इन प्रणालियों के चलते, अब हम पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद करते हैं। हालांकि, हरियाणा में बारिश कम होगी। पंजाब और हरियाणा की कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी संभव हैं।

ज़्यादातर, वर्षा प्रकृति में हल्की से मध्यम होगी, मगर कुछ भारी मंत्रो से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि ये रुक-रुक कर होने वाली बारिश 28 नवंबर की सुबह तक जारी रहेगी। इसके बाद, बारिश उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों की ओर चली जाएंगी और दोनों राज्यों से मौसम साफ होने लगेगा।

Read in English:December to begin on a chilly note for Punjab and Haryana, expect rain in Ludhiana, Amritsar, Chandigarh until Nov 28

29 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरफ से दूर हो जाएगा, जिसके बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों तक पहुँचना शुरू हो जाएंगी। इसलिए, 30 नवंबर के आसपास न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कम से कम कुछ दिनों के लिए मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस अवधि के दौरान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा।

Image credit: News18

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image