[Hindi] रांची, अंबिकापुर में और होगी बारिश, कम बना रहेगा तापमान

July 27, 2018 6:03 PM|

Monsoon rains in chhattisgarh

पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि झारखंड में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी।

गुरुवार को सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, रांची में 33 मिमी, डाल्टनगंज में 23 मिमी, बोकारो में 16 मिमी, पेंड्रा में 15 मिमी, बिलासपुर में 9 मिमी, अंबिकापुर में 7 मिमी, जगदलपुर में 6 मिमी, रायपुर में 5 मिमी, जबकि जमशेदपुर में सिर्फ 3 मिमी बारिश हुयी।

आज के दिन, मानसून की अक्षीय रेखा झारखंड से होते हुए गुज़र रही है। इस वजह से झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान रांची, दुमका और धनबाद जैसे शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि इस क्षेत्र में एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

[yuzo_related]

इस बीच, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर जैसे की कोरिया, अंबिकापुर और बलरामपुर में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके विपरीत, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है।

आकाश में बादलों की मौजूदगी और बारिश की वजह से, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना रहेगा।

अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से थोड़ा ज्यादा रह सकता है।

26 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में बारिश अधिशेष 3 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में सामान्य औसत से 27 प्रतिशत कम बारिश हुयी है।

Image Credit:   NDTV Patrika             

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

 

 

author image