[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 22 अक्टूबर, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Oct 21, 2026, 12:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र 20 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक उसी क्षेत्र में बना हुआ था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है।

इसके अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद 21 अक्टूबर तक यह निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ेगा और 22 अक्टूबर को पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोमालिया के तट की ओर बढ़ सकता है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से और तमिलनाडु तट के आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 12 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 3.1 किमी की ऊंचाई पर बनी ट्रफ भी सक्रिय है।

Advertisement

थाईलैंड की खाड़ी और आसपास के थाईलैंड तथा म्यांमार के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके 21 अक्टूबर की सुबह तक उत्तरी अंडमान सागर में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

Advertisement

इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और और अधिक तीव्र होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, दक्षिण केरल और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु, दक्षिण केरल, दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश दर्ज की गई।

दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु, दक्षिण केरल और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है।

Advertisement

दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

तमिलनाडु, दक्षिण केरल और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

हां, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट के पास अगले 12 घंटों में निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है। इसके अलावा, 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में भी एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। यहां तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है