[Hindi] हरियाणा का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (16 से 22 दिसम्बर, 2020)

December 16, 2020 1:45 PM|

आइए जानते हैं कैसा रहेगा हरियाणा16से 22 दिसम्बर के बीच एक सप्ताह के दौरान मौसम का हाल।

हरियाणा के कुछ भागों में12दिसंबर के आसपास हल्की बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद से राज्य के सभी भागों में मौसम शुष्क है। लेकिन नमी बढ़ने के साथ हवा की गति कम हुई है। इसके प्रभाव से हरियाणा के अधिकांश भागों में विशेषकर उत्तरी तथा मध्य जिलों में पिछले दो-तीन दिन घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दिन के तापमान सामान्य से काफी कम बने हुए हैं। कई भागों में कोल्ड डे कंडीशन चल रही है। यानी के दिन बहुत ठंडा है। जब अधिकतम तापमान16डिग्री या उससे कम रहते हैं तब कोल्ड डे कंडीशन होती है।

इस सप्ताह हरियाणा में सभी जगहों पर मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। अगले2दिनों तक कई भागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं जिससे दिन का तापमान कम से कम 18 दिसम्बर तक सामान्य से काफी कम ही बना रहेगा।

इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है जिसके कारण पंचकुला,अंबाला,करनाल,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,पानीपत,सोनीपत,हिसार,सिरसा,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,झज्जर,पलवल,नारनौल समेत हरियाणा के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। सप्ताह के आखिर में कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ सकता है।

हरियाणा के किसानों के लिए इस हफ्ते की एड्वाइज़री

मुख्यतः शुष्क मौसम को देखते हुए चने की फसल में एक सिंचाई फूल आने से पहले दे सकते हैं। चने की फसल फली छेदक सूँडी की रोकथाम के लिए200मि.ली. मोनोक्रोटोफॉस36एस.एल. या400ग्राम कार्बेरिल50पाउडर100लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें।

गेहूँ में मंडूसी के नियंत्रण के लिए बिजाई के30-35दिन बाद240ग्राम ए.सी.एम-9या200ग्राम सगुन दवा200लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिए कारफेन्ट्राज़ोन का स्प्रे करें।

तापमान में गिरावट हो रही है,ऐसे में फसलों को पाले से बचाने हेतु अवश्यतानुसार हल्की सिंचाई करते रहें। जौ की फसल में खर-पतवारों का प्रकोप हो सकता है। कनकी,जंगली जई व लोमड़ घास के नियंत्रण हेतु एक्सियल5ईसी. (पिनोक्साडेन)400मि.ली. प्रति एकड़ को200लीटर पानी में घोलकर बिजाई के40-45दिन बाद छिड़कें।

Image credit:The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

author image